मध्य विद्यालय शंकरपुर बडीहा का नया भवन उद्घाटन की प्रतीक्षा में


संवाददाता पारसनाथ दुबे     


डेहरी रोहतास।मालूम हो कि उक्त विद्यालय 1967 ई में निर्माण कार्य हुआ था उसे समय लायंस क्लब डेहरी के द्वारा बच्चों के पठन-पाठन कार्य में काफी मदद दी जा रही थी लेकिन करीब 60 वर्ष बीत जाने के बाद स्कूल भवन काफी जर्जर हो गया तथा हादसे को आमंत्रण देने लगा जिसको लेकर जर्जर भवन की शीघ्र निर्माण हेतु विद्यालय शिक्षा समिति के पूर्व सचिव , बडीहा गांव के पंच, डेहरी प्रखंड 20 सूत्री सदस्य व जिला भाजपा कोषाध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने 18 जुलाई 2025 को जिलाधिकारी ,रोहतास को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया था इसके अलावे डेहरी ब्लॉक के 20 सूत्री बैठक में भी जर्जर भवन का मुद्दा श्री पांडे ने उठाया था तब जाकर 49लाख रुपए की लागत से चार कमरा तथा बरामदा का निर्माण कार्य कराया गया रंगाई ,पुताई का भी कार्य पूर्ण हो गया लेकिन निर्मित विद्यालय भवन फिलहाल बंद है बीते करीब डेढ़ साल पूर्व मध्य विद्यालय बडीहा के कक्षा 1 से आठवीं तक करीब 130 नामांकित बच्चों को एक ही विद्यालय में दो विद्यालय के बच्चे को शिफ्ट किया गया है एक कमरा में दो से तीन कक्षा के छात्र-छात्राओं को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है जिससे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है वहीं शिक्षकों की संख्या में भी दोगुनी वृद्धि हो गई है प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में काफी भीड़ हो गया है वहीं दूसरी और तेज धूप और गर्मी के मौसम में भी 1 किलोमीटर पैदल चलकर व्यस्त सड़क नेशनल हाईवे डेहरी तिलौथू मार्ग से होकर स्कूली बच्चे प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में सड़क पार करके पहुंचते हैं ऐसे में स्कूली छात्र-छात्राओं को हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है भाजपा नेता श्री पांडे ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से नवनिर्मित मध्य विद्यालय शंकरपुर बड़ीहा में शीघ्र पठन-पाठन कार्य प्रारंभ करने की मांग कि है ताकि सैकड़ो स्कूली बच्चों को सरकारी सुविधा का लाभ मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट