मृतक के परिजनों से मिले डॉक्टर रामाधार साह जिला अध्यक्ष जन सुराज पार्टी

शिवहर से ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट


शिवहर ---- जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने आज तरियानी थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर में पहुंचकर मृतक धीरज के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी है तथा शोक संवेदना व्यक्त की है। तथा कुछ आर्थिक सहायता भी की है।गौरतलब हो कि चार दिन पहले मुंबई में बैद्यनाथपुर गांव के तीन सगे भाइयों—धीरज ठाकुर, नीरज ठाकुर और सूरज ठाकुर—पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में धीरज ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।


कल ही गुरुवार की सुबह जैसे ही धीरज ठाकुर का शव गांव पहुंचा, परिजनों का दर्द गुस्से में बदल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और न्याय की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक के पिता अवधेश ठाकुर से  जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने संतावना देते हुए शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट