धूमधाम के साथ मनाया श्री हनुमान जन्मोत्सव विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने निकाला भव्य चल समारोह
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 03, 2026
- 118 views
तलेन । गुरुवार को नगर तलेन में श्री राम भक्त हनुमान जी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।नगर के हनुमान मंदिरों की आर्कषक साज सज्जा व हनुमान जी महाराज का आकर्षक श्रृंगार किया गया श्रद्धालुगण सुबह से मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। वहीं विश्व हिन्दू परिषद बंजरग दल ने तत्वाधान में विशाल चल सामारोह नगर में निकला गया। चल समारोह छिपिया घाट से डीजे डोल, अखाड़ों , श्री राम दरबार, हनुमान जी महाराज की आकर्षक झांकी के साथ प्रारंभ हुआ। इस चल समारोह में मोटु पतलु, भालु बने पात्र आकर्षक का केंद्र रहे।
वहीं श्री बंजरग आखडा मंडलोई पुरा, श्री बजरंग व्यामशाला चौधरी पुरा, श्री बालवीर व्यामशाला के पहलवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए।इस चल समारोह का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर के नगरवासियों द्वारा भगवान हनुमान जी महाराज का पुजा अर्चना की गई। चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचा। जहां महाआरती व प्रसाद वितरण के पश्चात चल समारोह का समापन हुआ। वहीं विश्व हिंदू परिषद बंजरग दल द्वारा अखाड़ों के उस्तादों व हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव का स्वागत व सम्मान किया गया।


रिपोर्टर