शांति व्यवस्था भंग की आशंका में 12 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया चालान
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Apr 01, 2026
- 75 views
बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए कुल 12 व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सूरज सरोज (22 वर्ष) निवासी ग्राम गहली, आशीष मिश्रा (30 वर्ष) निवासी ग्राम निगोह, अशोक मिश्रा (50 वर्ष) निवासी ग्राम निगोह, हरिप्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) निवासी ग्राम निगोह, प्रेमशंकर यादव (58 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, करन यादव (20 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, चंदन यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, सज्जन यादव (23 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, राजन यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, मनोज यादव (40 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत, रामआसरे यादव (51 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत तथा राजकुमार यादव (29 वर्ष) निवासी ग्राम राजापुर परियत शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार एवं कांस्टेबल शेर बहादुर यादव की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।


रिपोर्टर