इंजीनियरिंग का नायाब नमूना—साइज छोटा हुआ तो वॉशर लगाकर कस दिया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 31, 2026
- 6 views
रोहतास।बिक्रमगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज से सामने आई यह तस्वीर सिस्टम की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करती है। जहां मजबूत और सुरक्षित निर्माण की उम्मीद की जाती है, वहीं यहां इंजीनियरिंग का एक अजीबोगरीब नमूना देखने को मिला। बताया जा रहा है कि जिस जगह नट ठीक से फिट नहीं हो पाया, वहां केवल एक वॉशर के सहारे पूरे खंभे को खड़ा कर दिया गया।
ऐसी लापरवाही न केवल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाती है, बल्कि भविष्य में यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के अस्थायी और कमजोर उपाय बड़े हादसों को न्योता दे सकते हैं।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है और जिम्मेदार अधिकारियों से इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर लापरवाही को कितनी गंभीरता से लेता है।


रिपोर्टर