सोना माधुरी अखिलेश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अगिआंव बाजार भोजपुर में त्रि दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 30, 2026
- 1 views
ब्यूरो चीफ अनिल कुमार सिंह
भोजपुर। सोना माधुरी अखिलेश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर अगिआंव बाजार भोजपुर के पावन प्रांगण में त्रि दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के सभी आचार्यगण, प्रबंधकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तथा पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह द्वारा दीपप्रज्वलन कर कार्यशाला का उद्घाटन किए । कार्यशाला का उद्देश्य आचार्यगण के शैक्षिक, वैचारिक एवं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विद्यालय के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना एवं सुदृढ़ तरीके से संचालन होना है। कार्यशाला के प्रथम दिवस के विभिन्न विषय विद्यालय के सबल एवं निर्बल पक्ष पर विचार किया गया। सभी गणमान्य अतिथियों एवं आचार्य जी दीदी जी की सक्रिय एवं प्रेरणादायक सहभागिता रही।
कार्यशाला में भाग लेने वाले आचार्य जी का नाम श्री सौरभ कुमार सिंह, दीदीजी का नाम श्रीमती नीलम तिवारी, श्रीमती उषा देवी, सुश्री मोहिनी कुमारी, सुश्री गीतांजली कुमारी, सुश्री कल्याणी कुमारी, सुश्री नंदनी कुमारी, सुश्री आकृति कुमारी शामिल हुए।


रिपोर्टर