रामनवमी के अवसर पर दुर्गा मंदिर में पूजा और भंडारे का किया गया आयोजन

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड के कुसहरिया गांव में मां काली और दुर्गा के मंदिर पर रामनवमी के दिन पूजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रातः काल मां काली की और दुर्गा की पूजा आरती की गई इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पार्षद मीना सिंह के पुत्र बबलू सिंह किया।उन्होंने ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मां काली के और दुर्गा के मंदिर पर नवरात्रि के नौवे दिन पूजा आरती और भंडारे का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां काली के मंदिर पर पूजा अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट