सम्राट अशोक महान की जयंती पर खड़सरा में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत



दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 


दुर्गावती (कैमूर):- प्रखंड के खड़सरा ग्राम  में सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जहां लोगो ने फूल माला तथा पुष्प का गुच्छ व  मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया। मंच पर को संबोधित कर रहे मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल में समाज के एक- एक व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने अपने शासनकाल में सड़कों, अस्पतालों, वृक्षारोपण, जानवरों के लिए आशियाने जैसे जनकल्याणकारी कार्यों द्वारा भारत में एक 'स्वर्ण युग' की स्थापना की इसके लिए उन्होंने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।


साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज ज्यादातर लोग अपने शक्ति और सत्ता का दुरुपयोग करते हैं लेकिन सम्राट अशोक ने समाज के अंतिम पायदान के लोगों के साथ भी समुचित न्याय किया। हम सभी को उनके बताए मार्गों पर काम करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को भी सम्मानित किया। साथ ही बच्चों मे शिक्षा के प्रति अविभावकों को जागृत किया और कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति विभिन्न तरह की योजनाएं चला रही है।


बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारने के लिए इन्हें शिक्षित करना माता- पिता का परम कर्तव्य बनता है। वही इस कार्य क्रम में आए अन्य अतिथियों ने भी अपने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक मानवता, करुणा और 'धम्म नीति' के प्रतीक थे वे केवल तलवार के दम पर नहीं, बल्कि प्रेम और बंधुत्व के आधार पर शासन किया। अपनी प्रजा को संतान की तरह माना जिसके चलते उनकी नीतियों की गूंज पूरी दुनिया में रही। इस मौके पर रामगढ़ विधानसभा की पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष दारा सिंह कुशवाहा, सलाहकार सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, मंटू सिंह, मुन्ना कुमार सहित कई अन्य संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट