एसपी एवं डीआईजी आफिस सासाराम में करने की मांग गृह मंत्री


रोहतास। बिहार प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता-सह अधिवक्ता आशुतोष सिंह ने उपमुख्यमंत्री-सह-गृहमंत्री सम्राट चौधरी से पटना में एक शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि रोहतास जिला का मुख्यालय सासाराम है,जबकि डीआईजी और एसपी कार्यालय सासाराम से लगभग बीस किलोमीटर दूर डेहरी ऑन-सोन में है,जिससे आम-अवाम को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जदयू नेता ने जनहित में दोनों ही कार्यालय को सासाराम जिला मुख्यालय में स्थानानंतरित करने की माँग की। जदयू नेता ने एनडीए सरकार के नेतृत्व में हो रहे बिहार के चहुँमुखी विकास की सराहना करते हुए संभावना व्यक्त की है कि आने वाले समय में एनडीए और भी मजबूत होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट