गाजे बाजे के साथ तलेन में निकला गणगौर का भव्य जुलूस
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 21, 2026
- 21 views
तलेन । शनिवार को गणगौर पर्व पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने ईसर-गौरा की भव्य शोभायात्राएं निकालीं। सुहाग और समृद्धि के प्रतीक इस त्यौहार में महिलाओं ने लोकगीत गाते हुए नृत्य किया और शिव-पार्वती की पूजा कर जल और फूल अर्पित किए गणगौर का जुलुश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान मैं सम्पन्न हुआ जिसमें सभी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । गणगौर का जुलुश माहेश्वरी मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सरस्वती शिशु मंदिर मैं सम्पन्न हुआ जहां महिलाओं के लिए जलपान व्यवस्था रखी गई ।


रिपोर्टर