मुख्यमंत्री ने डेहरी के मो अख्तर अंसारी को किया सम्मानित


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन रोहतास। पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2026 में रोहतास जिले के डेहरी शहर के नील कोठी थाना डेहरी निवासी मोहम्मद अख्तर अंसारी पिता अब्दुल सम्मद 

 को विधी व्यवस्था को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र एवं 10 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। पटना में आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

बताया जाता है कि शाहाबाद प्रक्षेत्र के अंतर्गत रोहतास, भोजपुर और कैमूर जिलों के कुल 45 पुलिसकर्मियों तथा दो नागरिकों को उनके प्रशंसनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाना था। इसी क्रम में समाजसेवा और सहयोगात्मक कार्यों के लिए मोहम्मद अख्तर अंसारी को यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अख्तर अंसारी ने शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश, रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार तथा डेहरी नगर थाना के थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भलाई और अच्छाई के रास्ते कभी मत छेड़िए आप की गैरहाजिरी में लोग इसी को याद करते करेंगे।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। समाजसेवी असलम कुरैशी, बाबू अंसारी तथा अनुमंडल विधिक संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पाण्डेय, अब्दुल कलाम आजाद, सरफुद्दीन अंसारी ,

सहित अन्य नागरिकों ने कहा कि नबाब अख्तर अंसारी का सम्मान पूरे डेहरी शहर के लिए गौरव की बात है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट