भभुआ विधायक ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिसवार का किया उद्घाटन

प्रखंड संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट


रामपुर (कैमूर) :- गुरुवार को रामपुर प्रखंड अंतर्गत सिसवार गांव में मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत गुरुवार को भभुआ विधायक भरत बिंद के द्वारा नवनिर्मित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, तत्पश्चात प्रधानाध्यापक द्वारा अंग वस्त्र एवं बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मगन शर्मा प्रधानाध्यापक व संचालन नीरज मिश्रा ने किया। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को सिर्फ शिक्षक के बल पर ना छोड़े जब भी समय मिले आप बच्चों के साथ समय दें बच्चों ने विद्यालय में क्या सीखा क्या पढ़ा इसका मूल्यांकन करें। वहीं मुख्य अतिथि भरत बिंद ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय को खुलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए काफी सुविधा होगी, शिक्षा से ही सर्वांगीण विकास संभव है, और कहा कि,, माता शत्रु पिता बैरी, येन बाले न पाठिता,। न शोभते सभा मध्ये,हंश मध्ये वको यथा।। वह माता-पिता दुश्मन है जो अपने बच्चों को नहीं पढ़ाते, अशिक्षित बच्चा समाज में उस प्रकार प्रतीत होता है जैसे हंस के समाज में बगुला, ग्रामीणों द्वारा विद्यालय की चारदिवारी एवं भूमि दाता का प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई, जिस पर विधायक द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर सनमुख पासवान, महेंद्र सिंह, जोखन सिंह, विश्वामित्र शर्मा, गौरी शंकर सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह, पवन कुमार विधायक प्रतिनिधि भभुआ, अमरेंद्र कुमार, जसवंत तिवारी, भैरव कुमार, अंकित कुमार वीर बहादुर सिंह ,अशोक कुमार, ब्रिज किशोर सिंह सहित सैकड़ो शिक्षक शिक्षिका, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट