दो माह पूर्व कर्मनाशा स्टेशन से TRM रेक से चोरी एक BRN ब्रिज के साथ तीन गिरफ्तार

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दूर्गावती(कैमूर)--  02 माह पूर्व कर्मनाशा स्टेशन से सीमेंट स्लीपर बदलने वाली मशीन से TRM Rake से एक BRN ब्रिज चोरी हो गयी थी जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख से ऊपर का था जिसके संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम में मामला पंजीकृत अंतर्गत धारा 3 रेल संपत्ति (अवैध कब्जा )अधिनियम विरुद्ध अज्ञात दर्ज किया गया था।

ऊक्त मामले में जांच के दौरान गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि में कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्तिथ लरमा गांव के 03 चोर उस चोरित छुपाए हुए माल को ले जाने की फिराक में है और आज रात में माल छुपाए हुए जगह से लेकर जाएंगे।

ऊक्त सूचना पर निरीक्षक सासाराम संजीव कुमार एवम निरीक्षक सी आई बी डीडीयू अर्जुन यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें अवर निरीक्षक राम जी लाल बुनकर ,आरक्षी अभिषेक कुमार ,आरक्षी कैंसर जमाल खान ,प्र आ अनिल हक खान सभी ओ पी भभुआ, स उ नि दिलीप कुमार, आरक्षी पंकज कुमार सिंह सभी रे सु ब पोस्ट सासाराम, स उ नि सतीश कुमार,प्र आ विनोद कुमार, आ सुबेष राय, आ भीम कुमार ,आरक्षी अवधेश कुमार सभी सी आई बी डीडीयू के साथ बनाई गई और कर्मनाशा स्टेशन के उतर स्तिथ सड़क एवम तालाब के आसपास रात्रि में एम्बुश वाच करने लगे,।इसी दौरान देखा गया कि 03 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में रात के अंधेरे में छुपते हुए कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर में dfccil के km no 90/28-30 के उत्तर में स्तिथ तालाब में से एक लंबा व भारी भरकम लोहा को तालाब में से निकाला व ले जाने लगा ।तब संदेह पक्का होने पर उन 3 व्यक्तियों को रुकने को कहा गया तो वे तीनों ऊक्त लोहा पटकर भागने लगा जिसे तीनो को दौड़ाकर पकड़ा गया ।ऊक्त तीनो से पूछने पर उन तीनों ने अपना अपना नाम व पता शशिकांत कुमार उर्फ खब्बी उम्र 26 वर्ष पिता-स्व नंदू राम , छोटू पासवान उम्र 30 वर्ष पिता-स्वर्गीय बभूति पासवान दोनो ग्राम -लरमा थानां-दुर्गवाती जिला कैमूर एवम उज्जवल कुमार उम्र 19 वर्ष पिता -मुन्ना राम ग्राम -घटाव थानां कुदरा जिला कैमूर बताया व उज्जवल कुमार और शशिकांत कुमार जीजा शाला होना बताया । ऊक्त तीनो का कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्तिथ लरमा गांव में रहन सहन बताया। ऊक्त भारी भरकम लोहा के संबंध में पूछने पर तीनों ने बताया कि करीब डेढ़-दो महीना पहले मकर सक्रांति के पहले लूप लाइन में खड़ी TRM रेक से एक BRN ब्रिज खोल कर चोरी कर लिया था जिसे रेलवे लाइन के उत्तर स्तिथ तालाब में छुपा दिया था।तथा आरपीएफ़ द्वारा काफी खोजबीन करने व गांव में छापेमारी करने के कारण डर से वहां से नही निकाला था जिसे आज मामला शांत होने पर निकालने आये थे ताकि बेचकर गांजा शराब पीकर मौज मस्ती कर सके।बाद मौके पर ही टोर्च की रोशनी में कागजी कार्यवाही कर बरामद माल को जप्त किया गया व तीनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रे सु ब पोस्ट सासाराम लाया गया ।उनको समय से मानिनिय न्ययालय गया के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट