15 मार्च को सजेगी चईता की महफिल, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:- जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम भदौला में आगामी 15 मार्च 2026, दिन रविवार को भव्य 'चईता' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। होली के पावन पर्व के समापन के बाद आयोजित होने वाले इस पारंपरिक सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। कार्यक्रम के आयोजक मनोरंजन कुमार चतुर्वेदी एवं चितरंजन कुमार चतुर्वेदी (पिता डॉ. रामचंद्र चौबे) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके आवास पर शाम 6:00 बजे से चईता गायन की सुरमयी महफिल सजेगी, जिसमें स्थानीय व क्षेत्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।


आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्ध जनों और संगीत प्रेमियों को सादर आमंत्रित करते हुए कहा कि दर्शकों और अतिथियों के आगमन से ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ेगी। उन्होंने एक शेर के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, "खुशियों पर मौज की रवानी रहेगी, जिंदगी में कोई न कोई कहानी रहेगी, हम कार्यक्रम में चार चाँद लगाते रहेंगे, अगर आपके आगमन की मेहरबानी रहेगी।" इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों व आस-पास के क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट