जलभरी कलश शोभायात्रा से हुआ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 10, 2026
- 129 views
हजारों हजार पुरुष व महिला भक्तों ने लिया भाग, प्रतिदिन मंत्रोपचार,कथा, प्रवचन,के साथ ही होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
कैमूर-- जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत मझाड़ी गांव में श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ जलभरी शोभा कलश यात्रा से हुआ आरंभ-
आपको बताते चलें कि मझाड़ी गांव निवासी सहित क्षेत्रवासियों कि श्रद्धा मय अभिलाषा के अनुरूप, महान संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र श्री सुदर्शनाचार्य महाराज के सानिध्य में, श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है- मंगलवार को ऊंट घोड़े रथ सहित हजारों हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के द्वारा यज्ञ स्थल से दुर्गावती नदी पकड़ीहार गांव के समीप से, जलभरी कर यज्ञशाला स्थल तक भक्तिमय सहभागिता निभाया गया। वही संबंध में जानकारी देते हुए यज्ञ के सामीप्य श्री सुदर्शनाचार्य महाराज के द्वारा बताया गया
कि प्रतिदिन वृंदावन, मथुरा, अयोध्या,काशि से आए हुए संतों के द्वारा मंत्रोपचार, कथा, प्रवचन,हवन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा 16 मार्च दिन सोमवार को भव्य भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।


रिपोर्टर