जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश पूर्ण जूलूस


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम में जनता दल यूनाइटेड के नेता और सासाराम के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजीव रंजन टुटुल के नेतृत्व में जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आक्रोश से भरा कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च  गांधी स्मारक धर्मशाला से  शाहिद भगत सिंह स्मारक होते हुवे पोस्ट ऑफिस चौराहा पर सभा में तब्दील हो गई । मुख्य रूप से यह मार्च निशांत लाओ बिहार बचाओ नारो  के साथ और हाथों में तख्ती लिय कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश था ।

सभा को जदयू नेता राजीव रंजन टुटुल ने संबोधित करते हुवे कहा कि बिहार की 14 करोड़ के जनता के  भावना के मन सम्मान की बात है क्योंकि यह 14 करोड़ जनता ने बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर जनादेश विगत 20 सालों से दिया है जिसको रक्षा नीतीश कुमार बखूबी सुशासन लाकर के थे थे और आज उस जनादेश के साथ साजिश हो रही है हम कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे । महिलाएं डरी सहमी है कि अब क्या होगा अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है छात्र नौजवान व्यवसाई भयभीत है । जब नीतीश जी के स्वस्थ को लेकर ही जब सत्ता हस्तांतरण की बात है तो निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाय तब ही सुचिता की राजनीत हो सकती है । निशांत कुमार सत्ता के गोद में 28 सालों तक पले बढ़े और आज तक वो सत्ता में रति भर भी हस्तक्षेप नहीं किय। जबकि किसी के परिवार में जब मुखिया भी हो जाता है तो लगता है कि सब मुखिया ही हो गया । जिस निशांत को सत्ता प्रभावित नहीं कर सकी वो ही व्यक्ति नीतीश जी के अधूरे सपनों को सुचिता से पूरा कर सकता है और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को आगे बढ़ा सकता है ।

कार्यक्रम में राजीव रंजन टुटुल के साथ साथ प्रो गिरेंद्र सिकरवार, नगर अध्यक्ष तौसीक आलम, राकेश चंद्र सिप्पु , अभिषेक पटेल, संजय पटेल, पप्पू सिंह,गुड्डू पटेल, विशाल सिंह , गोपाल चौरसिया , प्रमोद चौबे, जमालुदीन सिद्धिकी, धर्मेंद्र चौहान , सफदर आलम, संजय यादव, रवि सिंह,राजेश सोनकर , अनवर मंसूरी, दानिश मंसूरी, सहित कई थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट