भगवानपुर में मिट्टी के दीवार के नीचे गिरने से एक सात वर्षीय बच्चे की हुई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 06, 2026
- 33 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआंं(कैमूर)-- में भभुआ अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना पहाड़िया पंचायत के शाहपुर गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान अमित कुमार, उम्र लगभग 7 वर्ष, पिता रत्न बिंद, निवासी ग्राम शाहपुर, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि अमित कुमार अपने घर के पास खेल रहा था। उसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को मिट्टी के नीचे से निकालने की कोशिश की।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक दुर्घटना प्रतीत हो रही है, जिसमें मिट्टी की कमजोर दीवार गिरने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव के लोग भी इस हादसे से काफी दुखी है


रिपोर्टर