शराब पार्टी के साथ डीजे बंद कराने पहुंचे प्रशासन पर ग्रामीणों ने किया हमला, प्रशासन को चलाना पड़ा गोलियां प्रशासनिक कर्मियो सहित अनेकों घायल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 27, 2026
- 274 views
28 नामजद सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज 13 गिरफ्तार
अर्धरात्रि को घर में घुसकर प्रशासन ने की गुंडागर्दी, बूढ़े बच्चे पुरुष महिलाओं समेत सीसीटीवी व अनेकों गाड़ियों में की तोड़फोड़, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों की सड़क अवरूद्ध
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत कुदरा वार्ड क्रमांक- 8 में शराब पार्टी के साथ डीजे बंद कराने पहुंचे प्रशासन व ग्रामीणों के बीच नोंक झोंक ग्रामीणों ने की प्रशासन पर पथराव तो प्रशासन को चलानी पड़ी गोलियां प्रशासनिक कर्मियों सहित दर्जनों घायल। ग्रामीणों का आरोप अर्ध रात्रि को घर में घुसकर प्रशासन ने की गुंडागर्दी बूढ़े बच्चे पुरूष महिलाओं से की मारपीट घर में रखे सामानों सहित सीसीटीवी व अनेकों गाड़ियों में की तोड़फोड़। मिली जानकारी के अनुसार एनडीपीसी के अभियुक्त गोरख कुमार जो की 2 दिन पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ था, जिसके द्वारा जश्न मनाते हुए शराब पार्टी एवं डीजे बजा पर नर्तकी बोला डांस कराया जा रहा था, जिसकी गुप्त सूचना प्रशासन को प्राप्त हुआ। सूचना की पुष्टि हेतु पहुंचे प्रशासन पर ग्रामीणों द्वारा नोक झोक व पथराव किया गया, जवाब में प्रशासन को गोलियां चलाना पड़ा जिसमें एक ग्रामीण को भी लगी गोली। वही ग्रामीणों की माने तो प्रशासन द्वारा अर्ध रात्रि में पूरे गांव में घर-घर घुसकर बूढ़े बच्चे पुरुष महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक की गई मारपीट। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुदरा भभुआ मार्ग को सुबह 6:00 बजे से जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी सहित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो दिन पहले एनडीपीएस कांड का अभियुक्त जेल से बाहर आया था, उसके द्वारा खुशी में गांव में शराब पार्टी के साथ डीजे पर डांसरों के द्वारा डांस कराया जा रहा था।जहां तेज साउंड में डीजे बजाने की सूचना थाना अध्यक्ष को मिलने के बाद गस्ती पदाधिकारी के साथ थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष के साथ गाली गलौज कर इट पत्थर फेंकने लगे, और थानाध्यक्ष के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी किया, जहां पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए डंडा चार्ज, के साथ ही फायरिंग करना पड़ा। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और कुछ पुलिस भी घायल हुआ जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में कराया गया। जिसमें 28 नाम जद अभियुक्त और 50 अज्ञात पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है। वही 13 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गोली लगने की भी बात एस डीपीओ मोहनियां ने बताया कि गोली उसको पीछे से लगा है, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने 12:00 बजे रात में आकर गेट पीट कर खुलवाया और घर में रखे अन्य सामानों के साथ ही गाड़ियां भी तोड़फोड़ भी किया गया और जबरन मारपीट कर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर ले गया। मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जांच कर उचित कार्यवाई की आश्वासन के बाद दिन 12. 30 बजे आवागमन का परिचालन कराया जा सका।


रिपोर्टर