86 लीटर शराब, एक कट्टा दो जिंदा कारतूस, दो एंड्राइड मोबाइल फोन तथा 720 रुपया नगद व एक बाइक जप्त एक आरोपी गिरफतार

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गावती पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्याणपुर शिव मंदिर के पास से रात्रि 1:30 बजे एक अपाचे बाइक से 86 लीटर शराब बरामद किया तथा बाइक के साथ पकड़े गए अभियुक्त के  पास से दो एंड्रॉयड फोन 720 रुपए नगद एक देसी कट्टा 

दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया। गिरफ्तार व्यक्ति सुरेंद्र यादव जिले के मोहनियां का निवासी बताया जाता है। उसके साथ दो अन्य साथी आ रहे थे जो भागने में सफल हो गए। प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ मोहनिया प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों की पहचान कर ली गई है और तलाश की जाएगी तथा धंधे में शामिल दोनों लोगों को भी जेल भेजा जाएगा। इस मामले में पुलिस थाने में प्राथमिक दर्ज कर लिया है उन दोनों भगोड़ों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई पुलिस करेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट