मानसिक दिव्यांगजनों हेतु 25 फरवरी को जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

राजगढ़। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला राजगढ़ (ब्यावरा) द्वारा मानसिक दिव्यांगजनों के उपचार एवं प्रमाणन के लिए 25 फरवरी 2026 को जिला स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र, राजगढ़ में आयोजित होगा।

उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार शिविर में मानसिक रोगियों के उपचार के साथ-साथ मानसिक दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे। शिविर का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को उपचार सुविधा एवं प्रमाणन उपलब्ध कराना है, जिससे वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।प्रमाण-पत्र जारी कराने हेतु हितग्राहियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, समग्र आईडी तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो अनिवार्य रूप से लाने होंगे, ताकि प्रमाणन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन ने जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक मानसिक दिव्यांगजन शिविर में उपस्थित होकर उपचार एवं प्रमाण-पत्र का लाभ ले सकें। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पात्र हितग्राही निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ ले सकें।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट