2 किलो गांजे के साथ प्रशासन ने किया एक अपराधी को गिरफ्तार

चाय नाश्ते की दुकान की आड़ में करता था गांजे की बिक्री

संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट

दुर्गावती(कैमूर)--थाना प्रशासन द्वारा 2 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया किया गया गिरफ्तार, जो चाय नाश्ते की दुकान के आड़ में करता था गांजे की बिक्री। आपको बताते चले की थाना क्षेत्र के खजुरा ग्राम वासी लक्ष्मण पांडेय पिता स्वर्गीय राम अवध पाण्डेय जिसके द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 खजुरा बाजार में चाय नाश्ते की दुकान किया गया है। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के द्वारा बताया गया कि थाना प्रशासन को गुरुवार की सुबह समय 9:00 बजे के लगभग गुप्त सूचना प्रदान हुआ, कि व्यक्ति द्वारा चाय नाश्ते की दुकान के आड़ में गांजे की बिक्री किया जा रहा, जिस संदर्भ में अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार को सूचित किया गया। जिनके नेतृत्व में, गुप्त सूचना की पुष्टि हेतु थाना प्रशासन द्वारा दलबल के साथ स्थल पर छापेमारी किया गया, जहां दुकान से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया,जिसे अंचल पदाधिकारी के निर्देश पर जप्त करते हुए, जुर्म में व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।




रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट