शिवसेना(शिंदे)का पदाधिकारी निकला बलात्कारी, चार बच्चों की मां को जबरन बनाया हवस का शिकार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 18, 2026
- 282 views
शहर में हो रही पार्टी की किरकिरी,पड़घा पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी
भिवंडी। भिवंडी में शिवसेना (शिंदे) के एक पदाधिकारी द्वारा जबरन विवाहित महिला के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।जिसने 4 बच्चों की मां को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर पड़घा पुलिस ने बलात्कार का केस दर्जकर आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है।वही इस घटना के उजागर होने के बाद पार्टी की शहर में किरकिरी हो रही है।
पड़घा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में 35 वर्षीय महिला ने बताया है कि वह अपने चार बच्चों व पति के साथ रहती है।उसका पति कपड़ा कारखाना में काम करता है, जबकि वह सोशल वर्कर है और उसकी पहचान पिछले पांच वर्षों से शिवसेना (शिंदे) के उपशहर प्रमुख राकेश मोरे से थी।उसने शिकायत में बताया है कि 17 फरवरी को सुबह 11.30 बजे कॉल कर उसे अशोकनगर में बुलाया और फिर उसे एक कार में बैठकर पड़घा क्षेत्र में स्थित एक लॉज में लेकर गया।जहां पर बात करते करते जबरन उसने अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।महिला इस दौरान रहम के लिए गिड़गिड़ाती रही,बावजूद उसने अपने मकसद को अंजाम दिया ।इधर महिला की शिकायत पर पड़घा पुलिस ने सीआर क्रमांक 144/26 में बीएनएस की धारा 64(1)के तहत राकेश मोरे पर केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि मोरे शिवसेना (शिंदे) भिवंडी शहर का उपशहर प्रमुख है।जिस पर हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध पहले से दर्ज है।शिवसेना पार्टी के पदाधिकारी के इस कृत्य से शहर में थू थू हो रही है।


रिपोर्टर