जेईई-मेन 2026 में मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, सम्मान समारोह में बढ़ा मान

संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- शहर स्थित ब्रिटिश स्कूल-गुरुकुल, गया में जेईई-मेन 2026 (सेशन-1) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार टॉपर शुभम कुमार (100 परसेंटाइल, रैंक-1) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही आयुष कुमार (99.74), समीर राज (99.56), सचित कुमार (99.37), रंजन कुमार (99.35) एवं सोनू कुमार (99.1) को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।संस्थान के निदेशक ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए इसे गया जिले के लिए गर्व का विषय बताया। समारोह में अभिभावक व शिक्षक भी उपस्थित रहे और सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट