ग्रामीण विकास विभाग के बजट चर्चा के दौरान विधायक ने सरकार से कई अहम मांगें कीं

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय कि रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर) - ननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रामगढ विधायक सतीश यादव उर्फ पिन्टू ने ग्रामीण विकास विभाग के बजट चर्चा के दौरान सरकार से कई अहम मांगें कीं। उन्होंने जीविका दीदियों और कैडर सदस्यों के सम्मानजनक मानदेय व स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई, साथ ही भूमिहीन गरीबों के आवास और हाईटेंशन तारों की समस्या पर ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया।सदन में बोलते हुए विधायक ने कहा, "आज जननायक स्व0 कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उनको सादर नमन करते हुए अपनी बात रखते हैं।" उन्होंने जीविका योजना के तहत कार्यरत दीदियों (सीएम, एचएनएसएमआरपी, सीएनआरपी, बैंक मित्रा, पशु सखी) और कैडर सदस्यों (बुक कीपर, एसजेवाईएमआरपी, सीएलएफ अध्यक्ष व सचिव) का जिक्र करते हुए बताया कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद इनका मानदेय बहुत कम है और नियुक्ति अस्थायी। "सरकार से मांग है कि इनका मानदेय सम्मानजनक रूप से बढ़ाया जाए और नियुक्ति स्थायी की जाए।"

इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने के प्रावधान का हवाला देते हुए विधायक ने शिकायत की कि निचले अधिकारी दखल नहीं दिलाते, जिससे गरीब वंचित रह जाते हैं। उन्होंने सरकार से निवेदन किया, "इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं ताकि गरीब भूमिहीन परिवारों को आवास मिल सके।"

रामगढ़ क्षेत्र सहित पूरे बिहार के कई गांवों व बस्तियों में 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार घरों के ऊपर से गुजरने की समस्या पर चिंता जताते हुए विधायक ने ऊर्जा मंत्री से अपील की। "हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सरकार कोई ठोस योजना बनाए ताकि इन्हें हटाया जा सके और क्रियान्वयन आसान हो।"

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट