गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, डाइब्रेकर में परैया की जीत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 16, 2026
- 4 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
परैया(गया)-- प्रखंड क्षेत्र में आयोजित गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में परैया मगध स्पोर्टिंग क्लब और बारा चाकंद की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच का संचालन नौसाद मलिक एवं अशोक दाँगी ने किया। मुख्य अतिथि राजेश पाण्डेय (राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.)) तथा डॉ. संजय कुमार रहे। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद डाइब्रेकर में परैया ने तीन गोल से जीत दर्ज की। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजकों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।


रिपोर्टर