बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल गया में आयोजित प्रेस वार्ता

संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट 

गयाजी-- शहर के समीर तकिया अड्डा के समीप स्थित बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल गयाजी में स्कूल के डायरेक्टर मनीष रूखियार द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे शुरू से ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और इससे पहले ब्रिटिश स्कूल व हंसराज स्कूल से भी जुड़े रह चुके हैं। अब बिरला ओपन माइंड स्कूल के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत की जा रही है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 से स्कूल की औपचारिक शुरुआत होगी। फिलहाल नर्सरी से कक्षा 5 तक नामांकन शुरू किया जा रहा है। यह संस्थान पूरी तरह एयर कंडीशंड होगा तथा सभी कक्षाएं स्मार्ट क्लास से सुसज्जित रहेंगी।स्कूल में आधुनिक कंप्यूटर लैब, खेलकूद, योग और सीबीएसई मानकों के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल के ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं, जिससे बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी प्रेरणा मिलेगी।डायरेक्टर मनीष रूखियार ने कहा कि गयाजी के बच्चे काफी प्रोग्रेसिव हैं और यहां शिक्षा का बेहतर माहौल है। अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने गयाजी में इस स्कूल की स्थापना की है, ताकि बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट