अखंड रामचरितमानस पाठ के उपरांत हुआ भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 16, 2026
- 75 views
कैमूर-- जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेही गांव में भक्तिमय माहौल के बीच 24 घंटे के अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व महंत विश्वनाथ तिवारी द्वारा किया गया। महंत विश्वनाथ तिवारी के सानिध्य में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ 24 घंटे तक चले इस अखंड पाठ से पूरा गांव गुंजायमान रहा। पाठ के समापन के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस भंडारे में रेही और आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा। महंत विश्वनाथ तिवारी ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।


रिपोर्टर