महिला कॉलेज के प्रशाखा पदाधिकारी के शादी में सम्मिलित हुए विधायक


संवाददाता, पारसनाथ दुबे, 

डेहरी, रोहतास, महिला कॉलेज डालमियानगर के प्रशाखा पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा पहलेजा मध्य विद्यालय की शिक्षिका पूनम कुमारी की पुत्री रिचा के विवाह समारोह में डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह व पूर्व जिला पार्षद नीतू सिंह ने शिरकत कर नवदंपति डॉ. रिचा एवं कुमार राहुल (मैनेजर मास्टरकार्ड ) को आशीर्वाद दिया। समारोह में विधायक सिंह के पहुंचने से परिजनों और आमंत्रित अतिथियों में उत्साह का माहौल देखा गया।

विधायक ने वर-वधू को पुष्प गुच्छा भेंट कर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के बीच प्रेम, विश्वास और संस्कार का पवित्र बंधन है। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।

समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ.रिचा और उनके जीवनसाथी कुमार राहुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए जीवन की सफल शुरुआत की कामना की। पूरे कार्यक्रम में पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। मौके पर कुसुम सिंह, केदारनाथ सिंह, गौतम, सत्यम,अंश, नैंसी,आयुष, रुद्राक्ष,अमरजीत, पंकज,अभय सिंह,अरुण सिंह,रितेश सिंह,बिट्टू सोनी, अमृत देव सहित अन्य थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट