पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का समर्पण: राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 12, 2026
- 31 views
संवाददाता सनोज कुमार की रिपोर्ट
गयाजी-- गयाजी स्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता एवं संतोष ठाकुर द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि पंडित जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज को समर्पित था। उन्होंने “एकात्म मानववाद” के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का मार्ग दिखाया। राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में राणा रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


रिपोर्टर