सोने की चेन और ऑनलाइन खाते से ठगी, आरोपी फरार

भिवंडी। शहर में धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने पहचान का फायदा उठाकर महिला से सोने की चेन और ऑनलाइन खाते से पैसे हड़प लिए। शांतिनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय रंजना आलिंद्र सिंह, जो भादवड पाइप लाइन क्षेत्र में रहती हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी चंद्रकांत काटेस्कर (30), निवासी कोलीवली कावाड, भिवंडी ने विश्वास में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की। शिकायत के मुताबिक दोनों एक कंपनी में साथ काम करते थे और आपसी पहचान होने के कारण पीड़िता आरोपी पर भरोसा करती थीं। आरोप है कि 17 फरवरी 2024 को आरोपी महिला के साथ कुर्ला जाने के बहाने गया और रास्ते में विश्वास में लेकर करीब 97 हजार रुपये कीमत की 10 ग्राम वजन की सोने की चेन अपने पास ले ली। इसके बाद आरोपी ने महिला के नाम से ऑनलाइन अकाउंट बनाकर उसमें से करीब 40 हजार रुपये भी निकाल लिए और फरार हो गया। पीड़िता ने जब आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो वह टालमटोल करता रहा, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शांतिनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक के.जी.पोटे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट