भिवंडी में हनीट्रैप कर ब्लैकमेलिंग, लाखों की ठगी, तीन आरोपियों पर केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 09, 2026
- 78 views
भिवंडी। शहर में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग कर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शांतिनगर पुलिस ने एक कारोबारी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता जमीर नविद पटेल (36), निवासी महापोली, भिवंडी ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी इशरत टोपीवाला, शहनाज इब्राहिम टोपीवाला और इरशाद इब्राहिम टोपीवाला (सभी निवासी गुजरात) ने आपसी संगनमत कर उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया।शिकायत के मुताबिक, घटना 26 अप्रैल 2024 से 30 अक्टूबर 2025 के बीच भिवंडी के वंजारपट्टी नाका स्थित एक लॉज में हुई। आरोप है कि आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को लॉज में बुलाकर उनका वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार पैसे और कीमती सामान की मांग की। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनसे आईफोन 14 प्रो मैक्स, दो मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड, एप्पल वॉच, सोने की अंगूठी, कंगन, कानों के झुमके, दो एयर कंडीशनर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत कई महंगी वस्तुएं और नकदी ठगी कर ली। शांतिनगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 308(2),352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक रविद्र आव्हाड कर रहे है।


रिपोर्टर