शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 09, 2026
- 84 views
भिवंडी। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म और लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। निजामपुरा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी तौफिक मोहम्मद हारून अंसारी (28), निवासी म्हाडा कॉलोनी, नदी नाका, भिवंडी ने शादी का झूठा वादा कर महिला के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। घटना जनवरी 2023 से 7 फरवरी 2026 के बीच म्हाडा कॉलोनी, नदी नाका और भिवंडी-कल्याण रोड स्थित साई इंटरनेशनल लॉजिंग एंड बोर्डिंग में हुई।आरोप है कि आरोपी ने महिला से विभिन्न बहानों से कुल 1 लाख 40 हजार रुपये भी लिए और वापस नहीं किए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसका विश्वास जीता और बाद में मुकर गया। निजामपुरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 351(2), 352, 64(2) (ड) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 8 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शिवाजी पाटिल कर रहे है।


रिपोर्टर