एग्रीकल्चर स्कील कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाण पत्र हुआ निर्गत


संवाददाता पारस नाथ दुबे

डेहरी रोहतास ।जिला स्थित डेहरी ऑन - सोन के अंबेडकर नगर डेहरी बारह पत्थ र में "स्कील इंडिया " के तहत एग्रीकल्चर स्कील कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा दलित समाज के बच्चे व बच्चियों को राष्ट्रीय ब्यवसायिक शिक्षा एवम प्रशिक्षण के द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र डेहरी डालमियानगर परिषद के मुख्यपार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी, ट्रेनर पार्टनर व मेहतर सेवा संघ बिहार के प्रदेश कोषाध्यक्ष वीर बसंत लाल , संघ के नगर अध्यक्ष विनोद राम एवम वरीय समाजसेवी परशुराम जी के गरिमामयी उपस्थिति में सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। इस समारोह के मुख्यतिथि मुख्यपार्षद प्रतिनिधि गुडू चंद्रवंशी जी रहे। 

    कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यतिथि श्री चंद्रवंशी नें कहा कि इस तरह के ब्यवस्था से समाज के गरीब व असहाय बच्चों के भविष्य सुधरेंगे सभी बच्चें अपने पैर पर खड़े होंगे तथा अपने अभिभावक पर बोझ नहीं बनेंगे। 

 निम्न लिखित छात्र एवम छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया - सिनोध कुमार राउत, उतम कुमार, सोनू कुमार, मोनू कुमार, आंशू राज, गुलशन कुमार, नेहा कुमारी, साधना कुमारी, अन्जू कुमारी, मंजू कुमारी, शीतल कुमारी, संजना कुमारी, कृति कुमारी, ज्योति कुमारी, अर्पणा कुमारी, मनीषा कुमारी, रुपा कुमारी, खुशी कुमारी, आदिति कुमारी, स्नेहा कुमारी, काजल कुमारी, नंदिनी कुमारी एवम कबीता कुमारी इत्यादि। 

   प्रमाण पत्र वितरण के दरम्यान मुख्यपार्षद प्रतिनिधि श्री चंद्रवंशी नें दिव्यांग सोनी कुमारी को हर संभव मदद करनें की बात कही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट