रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 125 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

रामपुर संवाददाता सूचित पाण्डेय कि रिपोर्ट 


रामपुर (कैमूर) - प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आयोजित विशेष शिविर के माध्यम से 125 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। यह जांच चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार द्वारा की गई। डॉ. नीरज ने बताया कि शिविर में उपस्थित सभी महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान यूरिन, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, वजन और ब्लड शुगर सहित आवश्यकतानुसार अन्य जांचें भी की गईं।

जांच के उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां और अन्य आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। डॉ. नीरज ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे खान-पान का विशेष ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने और ओआरएस (ORS) घोल का नियमित उपयोग करने की सलाह दी।

अस्पताल की सीएचओ (CHO) अर्चना कुमारी ने बताया कि प्रत्येक माह इस तरह के शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क एएनसी (ANC) जांच कर दवाएं वितरित की जाती हैं। इन महिलाओं को क्षेत्र की 'सहिया' के माध्यम से अस्पताल लाया जाता है। पीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने जानकारी दी कि शिविर के सफल संचालन में अस्पताल के सभी कर्मियों का सहयोग रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट