आरपीएफ डेहरी ऑन सोन ने एक देशी पिस्टल साथ मैगजीन एवं दो अदद जिंदा कारतूस बरामद कर रेल थाना डेहरी को किया सुपुर्द
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 08, 2026
- 25 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी। निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम साथ उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक हरेराम कुमार, आरक्षी शैलेश कुमार एवं आरक्षी सर्वोदय पासवान द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु गस्त एवं अपराधिक गतिविधि निगरानी करने के क्रम में डेहरी ऑन सोन प्लेटफार्म नंबर-03 के दिल्ली छोर पर एक व्यक्ति को चेहरे पर मास लगाए हुए संदिग्धावस्था में देखा गया । उससे पूछताछ करने के क्रम में वह चकमा देकर भागने लगा । उसे पकड़ने हेतु उसका पीछा करने पर उक्त व्यक्ति अपने पास रखा पिस्टल निकालकर आरक्षी शैलेश कुमार पर तान दिया। अपने बचाव में आरक्षी शैलेश कुमार ने अपने पास की लाठी से उसके पिस्टल थामे हाथ पर प्रहार किया गया जिससे उसके हाथ से पिस्टल छुटकर वहीं रेल पटरी के पास गिर गया। किंतु रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उक्त व्यक्ति डीएफसीसीआइएल रेल लाइन के बगल की झाड़ी में घुसकर भागने में सफल रहा। बाद उक्त भागने में सफल रहे अज्ञात व्यक्ति के हाथ से गिरे पिस्टल को प्लेटफार्म नंबर-04/05 के पश्चिमी छोर पर रेलवे पोल संख्या-1082 के पास पहुंच कर देखने पर लोहे का एक काले रंग का चमकदार पिस्टल,जिसमें एक अदद मैगजीन एवं दो अदद 7.65 MM जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे विधिक कार्यवाही करते हुए जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा उप निरीक्षक मनोज कुमार, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी आन सोन के द्वारा रेल थाना डेहरी आन सोन को शिकायत पत्र के साथ जप्त पिस्टल, मैगजीन एवं जिंदा दो अदद कारतूस अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।


रिपोर्टर