अधिनता और गुलामी थोपने वाले कानूनों के खिलाफ आम हड़ताल को सफल बनाने की अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 06, 2026
- 43 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी ऑन सोन रोहतास ।एक्टू के जिला सचिव अशोक सिंह ने कहा कि मजदूरों और किसानों पर अधिनता व गुलामी थोपने वाले कानूनों को ध्वस्त करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आह्वान किया कि “काम ठप्प करो—सड़कों को प्रतिरोध में बदल डालो।”
मोदी सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों, सेक्टरल फेडरेशनों के संयुक्त मंच, संयुक्त किसान मोर्चा तथा खेतिहर व ग्रामीण मजदूर यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए भाकपा-माले की ओर से प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (AICCTU), अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा, बिहार राज्य सिमटे पथरकट्टी मजदूर यूनियन, बिहार हाइड्रोपावर कॉरपोरेशन, बिहार राज्य भवन निर्माण यूनियन तथा डिहारी-डालमियानगर नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी संगठनों ने आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बंजारी सिमटे फैक्ट्री, हाइड्रो पावर परियोजना और नगरपालिका सफाई मजदूर हड़ताल पर जाएंगे तथा गेट मीटिंग के माध्यम से सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। साथ ही निर्माण मजदूर, खेत मजदूर, किसान और स्कीम वर्करों को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन में शामिल किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख मांगें उठाई गईं—
4 लेबर कोड वापस लो
VB ग्रामग एक्ट 2025 वापस लो
बीज विधेयक 2025 वापस लो
इंद्रपुरी जलाशय परियोजना का शीघ्र निर्माण करो
बुलडोजर राज पर रोक लगाओ
इस अवसर पर भाकपा-माले के जिला सचिव रविशंकर राम, एक्टू के जिला सचिव अशोक सिंह, खेग्रामस के निजामुद्दीन अंसारी, कर्मचारी नेता राम किशुन सिंह सहित अन्य नेताओं ने केन्द्रीय व राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।


रिपोर्टर