भिवंडी में बढ़े महिला उत्पीड़न और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले,बढ़ी चिंता
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 04, 2026
- 11 views
एक ही दिन दहेज प्रताड़ना,घरेलू हिंसा व अश्लीलता के तीन केस दर्ज,एक गिरफ्तार
भिवंडी। भिवंडी में इन दिनों दहेज प्रताड़ना,घरेलू हिंसा व नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामलों में जोरदार वृद्धि हो रही है।एक ही दिन इस प्रकार के तीन मामले यहां के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में दर्ज कराए गए है।जिसमें से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।शहर में बढ़ती उक्त घटनाओं से शहर में चिंता है।
भिवंडी की शांतिनगर पुलिस स्टेशन में एक 33 वर्षीय महिला ने अपने पति आलोक रामलखन वैश्य (29) पर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2021 से अब तक ससुराल में उसके साथ लगातार क्रूरता की गई और उसे तथा उसकी बेटी को किसी भी प्रकार का खर्च देने से इनकार किया गया।इसी तरह नारपोली पुलिस स्टेशन में एक 37 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराया है कि मायके से कम दहेज मिलने के कारण उसके पति प्रमोद शिंदे, सास, दो देवर, ननद और बहनोई ने आपस में मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे “अच्छी नहीं दिखती”, “मायके से कुछ नहीं लाई” जैसे अपमानजनक शब्दों से लगातार ताने मारे गए और मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।जिसके बाद सभी आरोपी फरार हैं।
13 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
भिवंडी शहर पुलिस ने राजकुमार भारती (25)को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को दोपहर के समय उक्त आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घर में अकेला पाकर जबरन घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस घटना से बच्ची को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं पॉक्सो मामले में आरोपी को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है।


रिपोर्टर