22 वर्षों की गौरवशाली सेवा के बाद सेवानिवृत होकर लौटे नायक धर्मेंद्र लवंवशी का हुआ भव्य स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 02, 2026
- 780 views
तलेन । भारतीय थल सेना में 22 वर्ष की , अनुशासित और गौरवशाली सेवा के बाद नायक के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह गांव बावड़ीखेड़ा पहुंचे धर्मेंद्र लवंवशी का क्षेत्रवासियों ने भव्य और भावुक स्वागत किया। गांव में उनके आगमन पर फूल-मालाओं,जयघोष और ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने उनका अभिनंदन किया।गांव पहुंचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्राम सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव में उनके आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकाली गई स्वागत यात्रा ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ग्राम के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने धर्मेंद्र लवंवशी की 22 वर्षों की सैन्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ आचरण से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि धर्मेंद्र लवंवशी जैसे सैनिक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अपना जीवन समर्पित किया। वहीं युवाओं ने उनसे देशसेवा, अनुशासन और कर्तव्यबोध को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में धर्मेंद्र लवंवशी ने सभी ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा गौरव रहा है और आगे भी वे समाज व राष्ट्र के हित में कार्य करते रहेंगे।


रिपोर्टर