केंद्रीय बजट 2026–27 जनकल्याण और विकास का मजबूत आधार : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 02, 2026
- 100 views
संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गया-- लोकसभा में वित्त वर्ष 2026–27 का आम बजट माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने बजट का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करता है।डॉ. मिश्रा ने बताया कि बजट में मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिला और उद्यमियों का विशेष ध्यान रखा गया है। आयकर में स्थिरता, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे पर निवेश से देश को नई दिशा मिलेगी। रोजगार सृजन, महंगाई नियंत्रण और महिला सशक्तिकरण की योजनाएँ भी सराहनीय हैं।उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखता है।इस अवसर पर संतोष ठाकुर, राणा रणजीत सिंह, मंटू कुमार, महेश यादव, बबलू गुप्ता, यशराज सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


रिपोर्टर