सूटकेस में मिला युवती का शव

 

रोहतास । जिले के डेहरी ऑन-सोन नगर थानाक्षेत्र के सब्जी मंडी के पास एक सूटकेस में बंद एक अज्ञात युवती का शव पुलिस ने किया बरामद। मेडिकल बोर्ड की टीम द्वारा किया गया पोस्टमार्टम। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अन्य जगह से हत्या कर यहाँ शव सूटकेस में बंद कर फेंके जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थानाक्षेत्रों में सूचना प्रसारित की जा चुकी है। एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन के साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कर ली गयी है। एसपी के अनुसार रोहतास पुलिस इस मामले के खुलासे के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट