औद्योगिक विरासत लौटेगी? डेहरी डालमियानगर को नई जान देने की तैयारी, विधायक की मांग पर विभागीय एक्शन


आयन खान अकोढ़ी गोला


अकोढीगोला।डेहरी से निर्वाचित बिहार विधानसभा सदस्य विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह (डेहरी विधानसभा, रोहतास जिला) द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्बोधित पत्र संख्या-12/25-26 दिनांक 12.01.2026 सोपा गया था। उक्त पत्र में डेहरी क्षेत्र के विकास से जुड़ी निम्नलिखित प्रमुख मांगें/प्रस्ताव रखे गए हैं: डेहरी को नया जिला बनाने की मांग। डेहरी में AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) स्तर के चिकित्सा संस्थान का निर्माण। डेहरी-डालमियानगर औद्योगिक क्षेत्र का पुनर्विकास एवं औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने हेतु आवश्यक कदम।डेहरी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना। सोन नदी पर सीन ड्राइव का निर्माण।

आर.ओ.बी. पाली पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाना।

पाली रोड का चौड़ीकरण।डालमियानगर में एक आधुनिक खेल मैदान का निर्माण। बाबा झारखंडी मंदिर के प्रांगण का सौन्दर्यीकरण एवं झारखंडी महोत्सव का आयोजन।

उपरोक्त पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों (सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, उद्योग, उच्च शिक्षा, पथ निर्माण, खेल एवं पर्यटन विभाग) द्वारा तत्काल छानबीन एवं समुचित कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। विभागीय स्तर पर यथाशीघ्र सर्वेक्षण, फिजिबिलिटी अध्ययन, बजट प्रावधान एवं आवश्यक अनुमोदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बिहार विधानसभा सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह विधायक 212 डेहरी को शीघ्र ही प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी तथा मुख्यमंत्री सचिवालय को भी कृत कार्रवाई की सूचना प्रेषित की जाएगी।बिहार सरकार क्षेत्र के समग्र विकास, औद्योगिक पुनरुद्धार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डेहरी-डालमियानगर क्षेत्र की ऐतिहासिक औद्योगिक विरासत को पुनः जीवंत करने एवं स्थानीय जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु डेहरी विधायक द्वारा संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट