गणतंत्र दिवस पर भावी विधायक 2027 अनिल शुक्ला ने दिया विकास और राष्ट्रसेवा का संकल्प
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 26, 2026
- 81 views
मड़ियाहूं (जौनपुर)। 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी एवं भावी विधायक 2027 अनिल शुक्ला ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा, संविधान और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और इसके मूल्यों पर चलकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
अनिल शुक्ला, निवासी ग्राम मगरा, पोस्ट मगरा, विकास खण्ड बरसठी, जनपद जौनपुर, लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबों की सहायता, युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं के समाधान तथा ग्रामीण विकास को लेकर उनका कार्य क्षेत्र में व्यापक रूप से सराहा जा रहा है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनिल शुक्ला ने विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेकर लोगों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका संकल्प है।
क्षेत्रवासियों और समर्थकों में अनिल शुक्ला को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों का मानना है कि उनकी जनसेवा, सरल स्वभाव और मजबूत पकड़ उन्हें मड़ियाहूं विधानसभा के लिए एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित कर रही है।


रिपोर्टर