प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 24, 2026
- 22 views
संवाददाता सुचित पाण्डेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के गांव, टोला व मोहल्लों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ किया गया। सुबह से शाम तक बच्चे, बूढ़े महिला व पुरुष की भीड़ पूजा स्थल पर लगी रही। सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न गांव के विभिन्न टोला मोहल्ला में पूजा स्थल पर पंडाल व आकर्षक मूर्तियां लगाई गई। सरस्वती पूजा को लेकर पूजा सभी पांडालों को रंग बिरंगी लाइट से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
खरेन्दा पंचायत के खरेंदा के शिव मंदिर प्रांगण में भी मां सरस्वती का पूजा छात्र नवयुवक सॉन्ग समिति के द्वारा धूमधाम से मनाया गया मौके पर संचित पांडे साद गुरु जीतू विश्वकर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे|


रिपोर्टर