स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस अपने घरों में धूमधाम से मनाए _जी के शर्मा
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jan 23, 2026
- 57 views
UP : बड़े गर्व से कहने का अवसर प्रदान हुआ है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गरीब मजलूमों के मसीहा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व ़मुख्यमंत्री का 102 वां वर्ष बड़े धूमधाम से पूरे देश व विदेश में मनाया जा रहा है ऐसे में सामाजिक न्याय आंदोलन के टी देश के तमाम प्रबुद्ध जीवी समाज सेवियों व राजनीतिक पार्टियों के द्वारा मनाए जा रहे जन्म शताब्दी समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं साथ ही साथ हतोत्साहित भी हैं प्रदेश के कई जनपदों में 10-10 जगह पर अलग-अलग नाई समाज द्वारा जयंती धूमधाम से मना रहे हैं प्रश्न उठता है कर्पूरी ठाकुर नाई परिवार में पैदा हुए थे लोगों की सोच समाज अलग-अलग जगह पर जयंती मना कर समाज को खोखला होने का संदेश दे रहा है प्रत्येक जिले में हजारों की संख्या में एक जगह अगर समाज जयंती मानता तो सामाजिक राजनीतिक आर्थिक सभी प्रकार की समस्याओं से निदान होता नाई समाज की यह भूल है जननायक भारतीय समाज के नेता रहे हैं वह किसी जाति विशेष के नेता नहीं थे इसलिए खासकर आजमगढ़ के लोगों से मेरा अनुरोध है की 24 जनवरी को कहीं ना जाकर अपने घरों में जननायक कर्पूरी ठाकुर का चित्र लगाकर परिवार के साथ पुष्प चढ़ाकर लड्डू बाटकर घर में ही हर्षोल्लास मनाएं तथा कथित कुछ लोगों द्वारा कर्पूरी ठाकुर के नाम पर तुच्छ राजनीति की जा रही है जिससे समाज को बचाना अत्यंत आवश्यकता है ऐसे में उत्तर प्रदेश पिछड़ा समाज कर्पूरी ठाकुर फार्मूला की मांग करता है जैसा कि उन्होंने बिहार में पिछड़ा अति पिछड़ा को अलग करके सभी जातियों सभी धर्म के लोगों के लिए अलग से व्यवस्था देने काम किया है जिससे सामाजिक न्याय पर बिहार के तमाम दबे कुचले मजलूम शोषित लोगों को न्याय के साथ आरक्षण का लाभ प्राप्त हुआ है ऐसे में सामाजिक न्याय आंदोलन के टी उत्तर प्रदेश सरकार से कहना चाहता है की रोहिणी आयोग भारत सरकार द्वारा और राघवेंद्र आयोग की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश में पिछड़ा अति पिछड़ा ,दलित अति दलित का प्रावधान करें तभी दबा कुचलित शोषित समाज मुख्य धारा में आने का काम करेगा ऐसा होने पर ही उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा तभी सरकार की जय होगी जो ऐसे महापुरुष के जन्म दिवस के अवसर पर घोषणा करेगी।


रिपोर्टर