आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में सरस्वती पूजा के अवसर पर विशेष स्कॉलरशिप घोषणा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 22, 2026
- 23 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे,
डिहरी आनसोन रोहतास।आरएसके पब्लिक स्कूल बस्तीपुर में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक विशेष स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की गई है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सरस्वती पूजा के दिन आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को बेहतरीन अवसर प्रदान किया जाएगा।
विद्यालय निदेशक ने कहा कि जो छात्र स्कॉलरशिप परीक्षा में मात्र 20% अंक भी प्राप्त करेंगे, उन्हें भी नामांकन शुल्क में 100% तक की छूट दी जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह स्कॉलरशिप योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी और अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ने का मौका मिलेगा।
सरस्वती पूजा के इस दिव्य अवसर पर स्कूल ने बच्चों और अभिभावकों के लिए यह महत्वपूर्ण घोषणा कर उनकी प्रसन्नता में और वृद्धि कर दी है ।


रिपोर्टर