मनिकापुर में अयोध्या प्रसाद मिश्र का भव्य साल वितरण कार्यक्रम, महिलाओं व वरिष्ठजनों का किया सम्मान

बरसठी, जौनपुर। विकास खंड बरसठी अंतर्गत वार्ड नंबर 52 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद मिश्र ने ग्राम सभा मनिकापुर में जनसंपर्क को और मजबूत करते हुए एक भव्य साल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद मिश्र ने ग्राम सभा की महिलाओं एवं सम्मानित वरिष्ठजनों को साल भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और क्षेत्र के समग्र विकास में सभी वर्गों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

समारोह में ग्राम सभा मनिकापुर सहित आसपास के गांवों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राकेश कुमार बिंद (प्रधान, दाऊदपुर), भरत कुमार सरोज (प्रधान, सहरमा), अनिल कुमार पांडे (कोटेदार, मनिकापुर), मातादीन गौड़, सभाराज पांडे, मुन्नी शंकर गौतम सहित अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना की।

इसके अतिरिक्त सुभाष चंद्र दुबे (प्रधान, गहली) एवं समरजीत दुबे की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। ग्रामीणों ने अयोध्या प्रसाद मिश्र के सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और क्षेत्र के विकास को लेकर उनके विजन की खुलकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में वार्ड नंबर 52 से अयोध्या प्रसाद मिश्र के समर्थन का भरोसा जताया और आगामी चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट