छठे लीग मैच के रोमांचक मुकाबले में वार्ड 28 तीन विकेट से बनी विजेता
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 17, 2026
- 83 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी ओन सोन रोहतास ।डालमिया नगर खेल मैदान में आयोजित हिमांशु फाउंडेशन व बाबा वीर कुंवर क्लब के 14 वे नगर चैंपियनशिप में आज छठे लीग मैच का मुकाबला वार्ड 10 बनाम वार्ड 28 के बीच खेला गया।
मैच के पूर्व आर एस के पब्लिक स्कूल बस्तीपुर के निदेशक आनंद सिंह
प्रशांत कुमार डायरेक्टर सोन राइजिंग स्कूल, डॉ शदाब रेयाज, डॉ एस के निषाद और बंटी पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। मुख्य अतिथि ने आनंद सिंह कहा कि हिमांशु फाउंडेशन एवं बाबा वीर कुंवर सिंह क्लब द्वारा लगातार 14वें नगर चैंपियन लीग मैच का सफल आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह हमारे नगर की जीवंतता, एकता और युवाशक्ति का प्रतीक है।
लगातार 14 वर्षों तक इस टूर्नामेंट का आयोजन करना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह साबित करता है कि जब संकल्प मजबूत हो, उद्देश्य स्पष्ट हो और सेवा भाव सच्चा हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। इस लीग ने न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया, बल्कि खेल के माध्यम से अनुशासन, भाईचारा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा दिया है।
आज के समय में जब युवा पीढ़ी मोबाइल और नशे जैसी बुराइयों की ओर आकर्षित हो रही है, ऐसे में इस प्रकार के खेल आयोजन उन्हें सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
मैं हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुंवर सिंह क्लब की पूरी टीम को हृदय से बधाई देता हूं, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद इस परंपरा को जीवित रखा और इसे नगर की पहचान बना दिया। आनन्द सिंह ने कहा की क्रिकेट होने से आज इस मैदान की खूबसूरती गजब की बढ़ गयी है। आज के मैच अंपायर छोटू और विक्की ने दोनो टीम के कप्तानो के बिच टॉस करवाया, जिसे वार्ड 10 ने जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 142 रन बनाये, जिसके जवाब में बल्लेबाजी को उतरी वार्ड 28 की टीम ने मैच संघर्ष के साथ खेला और रोमांचक मुकाबले में 143 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल किया।
आज का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अदरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की तरफ से वार्ड 28 के शिबू को दिया गया जिसने 33 रन बनाते हुए 3 विकेट भी हासिल किया।
डॉ ओ पी आनंद ने बताया की कल दो लीग मैच खेला जायेगा, पहला मैच वार्ड 6 बनाम वार्ड 25 के बिच सुबह 9 बजे से और दूसरा मैच वार्ड 8 बनाम वार्ड 33 के बिच दिन के 1 बजे से।
इस दौरान कमिटी के सह संयोजक सोनू पाण्डेय, उपाध्यक्ष मनीष, धनजी यादव, राकेश, आकाश, नितीश, मुन्ना, चन्दन सिंह, स्कोरर आदित्य आदि उपस्थित रहें।


रिपोर्टर