प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को जनता दरबार आयोजित होगी-- जिलाधिकारी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 17, 2026
- 49 views
रोहतास।मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार के द्वारा सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) के अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुद्ध, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने हेतु कतिपय निदेश दिया गया है:-
प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं अन्य सरकारी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान आमलोगों की शिकायतों के निष्पादन के लिए अपने निर्धारित कार्यस्थल / कार्यालय कक्ष में मिलेंगे।
निर्धारित दोनों दिवसों पर प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी यथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी/प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका)/प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) इत्यादि अपने कार्यालयों में, जबकि अनुमंडल स्तरीय सभी पदाधिकारी यथा अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इत्यादि अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित निराकरण करेंगे।
यदि संबंधित पदाधिकारी सोमवार एवं शुक्रवार को किसी अपरिहार्य कारणवश कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते है तो उनके स्थान पर उनके द्वारा अधिकृत पदाधिकारी लोगो से मिलने के कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित रहेंगे।
सभी पदाधिकारी, जो एक से अधिक विभाग / कार्यालय के प्रभार में हैं, वे सोमवार / शुक्रवार को सुविधानुसार समय निर्धारित कर सभी कार्यालय में उपस्थित रहकर लोगों से मिलेंगे,
मिलने का समयः प्रातः 11.00 बजे पूर्वा० से 01.00 बजे अप्० तक।
सभी कार्यालयों में आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठाने एवं मिलने के साथ-साथ उनके लिए जरूरी सुविधाओं जैसे पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि की व्यवस्था की जायेगी। आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण किया जाएगा एवं शिकायतों के सतत् अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
सभी प्रक्रिया भी Online भी करायी जाएगी। website: jilajantadarbar.bihar.gov.in पर कोई भी आम नागरिक अपने शिकायत को Online Register कर सकते हैं।


रिपोर्टर