डीएम ने की 18 द्वितीय अपील आवेदनों की सुनवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 17, 2026
- 34 views
रोहतास । जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 56 अपील आवेदनों पर सुनवाई की गयी।
सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार के रूप में निदेशक,डीआरडीए रोहतास, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,जिला परिषद् रोहतास,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अनुमण्डल पदाधिकारी सासाराम,अनुमण्डल पदाधिकारी बिक्रमगंज,अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी की ओर से अवर निर्वाचन पदाधिकारी डिहरी,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज,भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम,सहायक अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल,नासरीगंज सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लोक प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गयी तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान संजय कुमार,राजकमल प्रसाद, राकेश कुमार,अरूण कुमार शुक्ला, सुधीर मेहता एवं अन्य,चन्द्रदीप राम, राम एकबाल दास,राम प्रकाश सिंह, सोनू कुमार सिंह एवं अन्य ग्रामीण जनता,विश्वमोहन प्रसाद,सच्चिदानन्द पाल,संगीता देवी एवं अन्य,राम नरेश सिंह,त्रिपुराकान्त,तेतर कुँवर,राम एकबाल दास,निरंजन पाण्डेय के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।


रिपोर्टर