वार्ड नंबर 52 में अयोध्या प्रसाद मिश्रा की दमदार एंट्री, जनसंपर्क अभियान से बनाया मजबूत जनाधार
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 15, 2026
- 133 views
बरसठी। विकास खंड बरसठी अंतर्गत वार्ड नंबर 52 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने चुनावी रण में उतरते ही जोरदार जनसंपर्क अभियान शुरू कर क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। गांव-गांव पहुंचकर सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने न केवल वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया, बल्कि जनता के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति भी दर्ज कराई।
जनसंपर्क के दौरान अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने पूरेसवा, मनिकापुर, सोतीपुर, गहली, गहिली और शहराम सहित कई गांवों में पहुंचकर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस क्रम में श्याम लाल पाल (पूरेसवा), संदीप विश्वकर्मा (मनिकापुर), राजीव कुमार (पूरेसवा), जितेंद्र सरोज (प्रधान, पूरेसवा), सुरेश चंद्र (प्रधान, मनिकापुर), विवेक दुबे (प्रधान, सोतीपुर), सुभाष चंद दुबे (गहली), समरजीत दुबे (गहिली) तथा राम सिंह (अध्यापक, शहराम) सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद मिश्रा ने कहा कि वार्ड नंबर 52 का समग्र विकास ही उनका संकल्प है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, जर्जर सड़कों का कायाकल्प, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या और आवाज को पूरी मजबूती के साथ जिला पंचायत तक पहुंचाया जाएगा।
जनसंपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे एक सकारात्मक, जनहितकारी और दूरदर्शी शुरुआत बताते हुए अयोध्या प्रसाद मिश्रा की सोच और कार्यशैली की खुलकर सराहना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस प्रकार का सीधा संवाद और सम्मान भाव भविष्य में वार्ड के विकास की मजबूत नींव साबित होगा।


रिपोर्टर